Home crime सोने के जेवर दान के बहाने ले गया ठग, फरार

सोने के जेवर दान के बहाने ले गया ठग, फरार

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गंगापुर सिटी – बनी सिंह मीना

गंगापुर सिटी नगर परिषद क्षेत्र के कांति नगर वार्ड नंबर 12 निवासी जगदीश प्रसाद शर्मा के साथ मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ने ठगी कर दी। सुबह करीब 8 बजे जगदीश अपने बेटे पवन के साथ मकान के सामने शनिदेव मंदिर पर पूजा करवा रहे थे। तभी एक अज्ञात व्यक्ति मुंह बांधकर और सिर पर टोपी पहनकर वहां पहुंचा। उसने खुद को दानदाता बताया और कहा कि वह सोने के हाथ लगाकर दान करना चाहता है।
उसने जगदीश को घर चलने को कहा। घर पहुंचकर उसने कहा कि अगर घर में महिलाओं के सोने के जेवर हों तो निकालो। इस पर जगदीश की पत्नी ने आलमारी से सोने की चार चूड़ियां, तीन चैन, एक झुमकी, एक गले का हार, तीन अंगूठियां, चांदी की पायजेब और एक चांदी की सिल निकालकर रख दी। ठग ने नकली पैसे निकालकर जेवरों के ऊपर रखे और कहा कि इन्हें आलमारी में रख दो। उसने दिखावे में सामान रखने का नाटक किया और मौका पाकर जेवर और नकदी लेकर चुपचाप निकल गया।
कुछ देर बाद जब आलमारी देखी गई तो सारा सामान गायब मिला। ठग जेवर और नकदी लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version