लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) । ब्लॉक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिराम मीणा ने शनिवार को उपखंड क्षेत्र सरकारी स्कूलों में चल रहे ‘पढ़ाई विद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ कार्यक्रम के तहत सूंथडा, रूपपुरा, बनेठा एवं सुरेली सीनियर सैकेंडरी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीबीईओ हरिराम मीणा ने विद्यार्थियों को पढ़ाई विद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यक्रम के बारे मे जानकारी दी। इसके साथ ही प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर सुधारने के साथ साथ आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
