Home latest श्री श्याम मंदिर काशीपुरी का 27वां वार्षिकोत्सव सम्पन्न 

श्री श्याम मंदिर काशीपुरी का 27वां वार्षिकोत्सव सम्पन्न 

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

श्रद्धा और भक्ति के साथ अखंड ज्योत पाठ और भजन संध्या ने बांधा समा

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) शहर के काशीपुरी स्थित श्री श्याम मंदिर का 27वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ, इस अवसर पर अखंड ज्योत पाठ का आयोजन अजमेर से पधारे पाठ वाचक सुभाष भट्ट द्वारा किया गया, जिसकी शुरुआत बाबा की ज्योत की पूजा-अर्चना से हुई। समिति के मीडिया प्रभारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि बाबा का विशेष श्रृंगार पुजारी रूपेन्द्र शुक्ला एवं वैदिक पंडित रवि द्वारा किया गया, श्रृंगार के दर्शन हेतु सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी।

अखंड ज्योत पाठ के जजमान सुरेश पोद्दार, गोपाल राठी, मोहित भीमसरिया, राजेन्द्र शर्मा एवं मांगीलाल अग्रवाल रहे। पाठ में बाबा के जन्म से लेकर खाटू श्याम बनने तक की संपूर्ण कथा भक्तों को सुनाई गई, पाठ के दौरान बाबा के जन्मोत्सव पर बधाइयाँ भी बाँटी गईं जिससे वातावरण भक्ति और उत्साह से भर गया। अखंड ज्योत पाठ का विशेष महत्व होता है, यह पाठ निरंतर जल रही अखंड ज्योति के समक्ष किया जाता है जो बाबा श्याम की अनंत कृपा और अपार श्रद्धा का प्रतीक होता है, मान्यता है कि इस पाठ से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version