Home education श्रीकरणपुर में 69वीं जिला स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का शुभारम्भ

श्रीकरणपुर में 69वीं जिला स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का शुभारम्भ

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मनजीत सिंह – ब्यूरो चीफ, श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर ।
श्रीकरणपुर उपखंड में पीएम श्री राजकीय महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रांगण में आज 69वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्षीय छात्र-छात्रा लॉन टेनिस खेलकूद प्रतियोगिता का विधिपूर्वक शुभारम्भ हुआ। राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल को सौंपा गया है, जिसे लेकर स्कूल स्टाफ में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

स्कूल की प्रिंसिपल जसविंद्र कौर ने बताया कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए शिक्षक दिन-रात जुटे हैं। प्रतियोगिता का समापन 17 सितंबर 2025 को विधायक रुपिन्द्र सिंह रूबी कुन्नर की अध्यक्षता में किया जाएगा।

शारीरिक शिक्षक पुष्प कुमार ने जानकारी दी कि पहले मैच में गांव 14एस माझीवाला और 9डब्ल्यूयू रामगढ़ संघर के विद्यालयों की टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें 14एस माझीवाला की टीम ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में जिले भर से कुल 26 टीमों ने भाग लिया है।

इस अवसर पर खेलों के प्रति युवाओं में जागरूकता और टीम भावना को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया। प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों और आयोजकों में उत्साह का माहौल है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version