Home latest भरतपुर में कॉन्स्टेबल परीक्षा: जिंस पहनने पर एंट्री रोकी, कड़ी जांच जारी

भरतपुर में कॉन्स्टेबल परीक्षा: जिंस पहनने पर एंट्री रोकी, कड़ी जांच जारी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

हाथ के धागे से लेकर जूतों तक की स्कैनिंग, बायोमेट्रिक और वीडियोग्राफी के बीच दी गई प्रवेश अनुमति

भरतपुर ।
राजस्थान में चल रही कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के तहत रविवार को भरतपुर जिले में 26 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और जांच के बीच परीक्षा आयोजित की गई। पहली पारी की एंट्री सुबह 8:30 बजे शुरू हो गई थी जबकि दूसरी पारी के अभ्यर्थियों को 1 बजे से 2:30 बजे तक प्रवेश दिया गया। इस दौरान कुल 16,944 अभ्यर्थी शामिल हुए।

सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी रही कि जिन अभ्यर्थियों ने जिंस पहन रखी थी, उन्हें दोबारा लौटाया गया। परीक्षा केंद्रों पर शर्ट के बटन, हाथ में बंधे धागे, कड़े, चूड़ियां, गले की चैन, कान में कुंडल आदि उतरवाकर ही प्रवेश दिया गया। जूतों तक की स्कैनिंग कर जांच की गई और इसके बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिला।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए थे। जैमर से लेकर सीसीटीवी कैमरों तक की व्यवस्था की गई थी ताकि किसी भी अभ्यर्थी के पास इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स या कोई अवैध सामग्री न हो। प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की वीडियोग्राफी, बायोमेट्रिक जांच और स्कैनिंग करवाई गई।

यह परीक्षा राज्यभर में 5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है, जिनके लिए 10,000 वैकेंसी निर्धारित हैं। भरतपुर में सुरक्षा और अनुशासन को लेकर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से संपन्न हो।

परीक्षा समाप्ति का समय भी सख्ती से पालन किया गया। पहली पारी का पेपर दोपहर 12 बजे समाप्त हुआ जबकि दूसरी पारी का पेपर 3 बजे शुरू हुआ। 2 बजकर 30 मिनट पर प्रवेश बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऐसी कड़ी जांच आवश्यक है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version