लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राजसमंद | गौतम शर्मा
बालिका छात्रावास की मांग पर विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने दिया सकारात्मक आश्वासन
राजसमंद जिले के राज्यावास में शनि महाराज कमेटी के तत्वावधान में रविवार को तेली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राजसमंद, उदयपुर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों से कक्षा 5 से लेकर उच्च शिक्षा तक के 105 मेधावी छात्र-छात्राओं एवं नव नियुक्त कर्मचारियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता तेली समाज के जिलाध्यक्ष बंशीलाल पंचोली ने की, जबकि मुख्य अतिथि राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी रहीं। विशिष्ट अतिथियों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान, पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी, राजसमंद पंचायत समिति के पूर्व प्रधान अरविंद सिंह राठौड़, अखिल भारतीय तेली महासभा राजस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष चुन्नीलाल पंचोली, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम हाड़ा, प्रदेश महिला अध्यक्ष रामकन्या, अखिल भारतीय तेली समाज के प्रदेश अध्यक्ष शिवलाल चंद्रवाल, युवा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश तथा भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष शंकर सहित कई जनप्रतिनिधि एवं समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष बंशीलाल पंचोली ने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षित युवा ही समाज की प्रगति और सशक्तिकरण की मजबूत नींव हैं।
समारोह के दौरान समाजजनों ने विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी के समक्ष तेली समाज की बालिकाओं के लिए छात्रावास की स्थापना की मांग रखी। विधायक ने इस मांग पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि छात्राओं की शिक्षा और सुविधाओं को लेकर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में प्रकाशचंद्र मादड़ी, मोहन गुलाणिया, लालाराम पंचोली, ख्यालीलाल, माधुलाल सहाड़ा, चुन्नीलाल सरदारगढ़, लक्ष्मण गुलाणिया, कैलाश गुलाणिया, देवीलाल मोदी, मुकेश, धर्मेश गुलाणिया सहित शनि महाराज कमेटी के धूलचंद वगैरवाल, बंशीलाल अडिरिया, श्यामलाल वलिंडिया, रूपलाल मंगरोला, शंकर मंगरोला, मांगीलाल कसोदनिया, शांतिलाल मंगरोला, भगवान मंगरोला, भंवरलाल पंचोली, अर्जुनलाल पंचोली, नाथूलाल, जगदीश पंचोली एवं शांतिलाल पंचोली सहित बड़ी संख्या में समाज के पुरुष, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन गोपाल साहू (सियाणा) ने किया।


















































