लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को जयपुर के प्रसिद्ध श्री मोती डूंगरी गणेश जी महाराज मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन होगा। इस अवसर पर गणेश जी महाराज का भव्य श्वेत शृंगार किया जाएगा।
शरद पूर्णिमा पर प्रथम पूज्य गणेश जी महाराज नवीन सफेद पोशाक धारण करेंगे। इसके साथ ही उन्हें चांदी का सफेद मुकुट पहनाया जाएगा। मंदिर परिसर में सफेद फूलों से आकर्षक फूल बंगला सजाया जाएगा। फूलों से सजे इस विशेष दरबार में विराजमान गणेश जी महाराज के भक्तों को मनोहारी दर्शन होंगे।
चंद्रमा की रोशनी में रखा जाएगा खीर भोग
शरद पूर्णिमा के अवसर पर भगवान को खीर का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। धार्मिक परंपरा के अनुसार रात्रि में खीर को चंद्रमा की रोशनी में रखा जाएगा। इसके बाद अगले दिन प्रातः श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से शरद पूर्णिमा के इस विशेष अवसर पर मंदिर पहुंचकर गणेश जी महाराज के दर्शन करने और धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने का आग्रह किया गया है।















































