लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
संविदा आयुष अधिकारी संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा , 7800 अभ्यर्थी हुए शामिल
जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित संविदा आयुष अधिकारी (आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा–2025 आज जयपुर शहर के कई परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा अभ्यर्थियों की सघन जांच-पड़ताल के बाद ही प्रवेश दिया गया। किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी गई।
यह परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें करीब 7800 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेशभर में 1535 संविदा आयुष चिकित्सकों (आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी) की सीधी भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई है। इसके लिए जयपुर में 31 परीक्षा के अंदर बनाए गए हैं यह परीक्षा केवल जयपुर में आयोजित की गई है |
गौरतलब है कि यह पहली बार है जब संविदा आयुष अधिकारियों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई है। इससे पहले संविदा भर्तियां सीधे प्रक्रिया के माध्यम से हो जाती थीं, जिसकी जानकारी कई बार अभ्यर्थियों तक भी नहीं पहुंच पाती थी।
सरकार के इस कदम से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता आएगी। अब परीक्षा में सफल और मेरिट में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति का अवसर मिलेगा।
परीक्षा में अभ्यर्थियों से उनके विषय विशेष (आयुष विषय) के साथ-साथ सामान्य ज्ञान (GK) एवं अन्य सामान्य विषयों से भी प्रश्न पूछे गए। पहले केवल BAMS, BHMS या संबंधित डिग्री होना ही पात्रता का आधार था, लेकिन अब प्रतियोगी परीक्षा प्रणाली लागू होने से चयन अधिक गुणवत्तापूर्ण होगा।
परीक्षार्थियों ने भी इस नई व्यवस्था का स्वागत करते हुए इसे योग्य उम्मीदवारों के लिए बेहतर अवसर बताया।
