Home accident चाकसू में बजरी से भरे ट्रक ने केमिकल ट्रक को मारी...

चाकसू में बजरी से भरे ट्रक ने केमिकल ट्रक को मारी टक्कर, चालक की मौत

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
चाकसू (जयपुर): बजरी से भरे ट्रक ने केमिकल ट्रक को मारी टक्कर, 
 जयपुर | चाकसू थाना क्षेत्र के हूकण के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। केमिकल से भरे ट्रक का चालक सड़क किनारे टायर बदल रहा था, तभी पीछे से आ रहे बजरी से भरे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में केमिकल ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि केमिकल ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। सूचना मिलते ही चाकसू थाना पुलिस, शिवदासपुरा थाना पुलिस और टोल प्लाजा के कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन की मदद से बजरी से भरे ट्रक को हटवाया और कड़ी मशक्कत के बाद केमिकल ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
हादसे के बाद सड़क मार्ग पर करीब 4 घंटे तक यातायात बाधित रहा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने मार्ग को डायवर्ट कर वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकाला।
चाकसू थाना अधिकारी मनोहर मेघवाल ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version