Home latest सतीश पूनियां, नीरज डांगी , अलका गुर्जर राज्यसभा सदस्य निर्वाचित

सतीश पूनियां, नीरज डांगी , अलका गुर्जर राज्यसभा सदस्य निर्वाचित

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

तीनों प्रत्याशी निर्वाचित घोषित

भारतीय जनता पार्टी के डॉ. अलका सिंह व डॉ. सतीश पूनिया और इण्डियन नेशनल कांग्रेस के  नीरज डांगी निर्वाचित घोषित

जयपुर, । राजस्थान से राज्यसभा ‌द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए तीनों प्रत्याशियों को गुरुवार को यहां विधान सभा में निर्वाचित घोषित किया गया। राज्यसभा निर्वाचन के रिटर्निंग ऑफिसर  भारत भूषण शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ. अलका सिंह, इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी  नीरज डांगी और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सतीश पूनिया को गुरुवार को यहां विधान सभा में निर्वाचित घोषित किया। राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए है। नाम वापसी का समय निकलने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने तीनों प्रत्याशियों के निर्वाचित होने की घोषणा की। इस मौके पर रिटर्निंग ऑफिसर श्री शर्मा ने तीनों प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version