Home education कॉलेजों में प्रवेश आवेदन शुरू, बढ़ी छात्र-छात्राओं की चहल-पहल

कॉलेजों में प्रवेश आवेदन शुरू, बढ़ी छात्र-छात्राओं की चहल-पहल

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

 

राजसमन्द (गौतम शर्मा)। नए शैक्षणिक सत्र के लिए महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होते ही छात्र-छात्राओं की आवाजाही बढ़ गई है। गर्मी की छुट्टियों के बाद कॉलेज परिसरों में एक बार फिर रौनक लौट आई है और विद्यार्थी प्रवेश के लिए उत्साह के साथ आवेदन जमा करवा रहे हैं।

कुंवारिया तहसील क्षेत्र के महाविद्यालयों में छात्र-छात्राएं आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। इससे कॉलेज परिसरों में पिछले कुछ दिनों की तुलना में काफी चहल-पहल देखने को मिल रही है।

डुमखेड़ा चौराहे स्थित श्री द्वारकेश राजकीय कन्या महाविद्यालय के सहायक प्राचार्य मुकेश कुमार मेनारिया ने बताया कि महाविद्यालय में अब तक बीए के करीब 250 तथा बीएससी (गणित) के लगभग 50 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि छात्राएं प्रवेश को लेकर काफी उत्साहित हैं और प्रतिदिन आवेदन जमा करवा रही हैं।

वहीं किरण माहेश्वरी राजकीय महाविद्यालय के प्रतिनिधि मनदीप सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में अब तक 135 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन पत्र जमा कराने की प्रक्रिया लगातार जारी है और आने वाले दिनों में संख्या में और बढ़ोतरी की उम्मीद है।

महाविद्यालयों में प्रवेश कार्य शुरू होने के साथ ही शैक्षणिक माहौल फिर से सक्रिय होने लगा है। छात्र-छात्राएं नए सत्र की तैयारियों में जुट गए हैं, जिससे कॉलेज परिसरों में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिल रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version