Home accident सरकारी सिटी डिस्पेंसरी में शिक्षक ने की आत्महत्या

सरकारी सिटी डिस्पेंसरी में शिक्षक ने की आत्महत्या

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

झालावाड़। शहर के बीच स्थित सरकारी सिटी डिस्पेंसरी परिसर में सोमवार सुबह एक निजी स्कूल के शिक्षक ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

अस्पताल चौकी में तैनात पुलिसकर्मी आशु के अनुसार सिटी डिस्पेंसरी में मरम्मत कार्य के चलते काफी समय से अस्पताल बंद था और ठेकेदार की ओर से अंदर काम चल रहा था। इसी दौरान डिस्पेंसरी में बने स्काउट-गाइड कार्यालय में शिक्षक अकेले रह रहे थे।

सोमवार सुबह जब ठेकेदार के कर्मचारी मरम्मत कार्य के लिए पहुंचे तो कार्यालय के अंदर शिक्षक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अकलेरा निवासी 36 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है, जो एक निजी विद्यालय में हिंदी विषय के शिक्षक थे। परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

स्काउट ट्रेनर शिवराज सिंह ने बताया कि सचिन वर्ष 2007 से स्काउट-गाइड से जुड़े हुए थे और 2016-17 से सिटी डिस्पेंसरी में बने स्काउट कार्यालय में रह रहे थे। उनके पिता अकलेरा में टेलरिंग का काम करते हैं। परिवार में तीन भाई-बहन हैं, जिनमें सचिन दूसरे नंबर पर थे।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version