लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (दुर्योधन मयंक)। श्री दिगम्बर जैन सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र सुथड़ा में जैन समाज ने आचार्य समयसागर जी महाराज का मुनि दीक्षा दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया।
समयसागर जी महाराज का जन्म कर्नाटक के बेलगांव में 27 अक्टूबर 1958 को हुआ था। वे आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के पहले शिष्य और उनके गृहस्थ जीवन के भाई भी हैं। केवल 17 वर्ष की उम्र में उन्होंने क्षुल्लक दीक्षा ली थी।
दीक्षा का यह आयोजन चैत्र कृष्ण षष्ठी को श्री सिद्धक्षेत्र द्रोणगिरी पर्वत के जिनमंदिर के बाहर बिना किसी मंच और मंडप के संपन्न हुआ। इस अवसर पर शास्त्री प्रिंस जैन देवांश के निर्देशन में मंगलाष्टक, नित्य अभिषेक और शांति धारा का आयोजन किया गया। इसके बाद चौबीस भगवान की पूजा, आचार्य विद्यासागर जी एवं समयसागर जी महाराज की पूजा तथा भक्तामर दीपार्चना संपन्न हुई।
समारोह में तीर्थरक्षक, भक्तामर संयोजक और जैन समाज के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे और आचार्य समयसागर जी महाराज की दीक्षा एवं सेवा का सम्मान किया।
