Home education शिक्षक राजेश पाल मीणा ने छात्रों के साथ मनाई भारत की जीत...

शिक्षक राजेश पाल मीणा ने छात्रों के साथ मनाई भारत की जीत की खुशी

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (दुर्योधन मयंक)। भारत द्वारा आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी में शेरपुर खिलचीपुर निवासी शिक्षक राजेश पाल मीणा ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सेदरी में छात्र-छात्राओं, स्टाफ और ग्रामीणों के साथ उत्सव मनाया। इस अवसर पर उन्होंने अपने निजी खर्चे से सभी को अल्पाहार करवाया।

ग्रामीण भरत शर्मा ने बताया कि शिक्षक राजेश पाल मीणा के इस प्रयास से विद्यार्थियों में भारत की जीत की खुशी और अधिक बढ़ गई। उन्होंने पहले भी भारत की जीत के अवसर पर इसी प्रकार विद्यार्थियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की थी।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षक राजेश पाल मीणा ने छात्रों को क्रिकेट के इतिहास और आईसीसी के नियमों की जानकारी भी दी। वहीं शारीरिक शिक्षक शिवपाल गुर्जर के सहयोग से विद्यालय के छात्रों को क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए एक कार्य योजना बनाने का विचार भी रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ग्रामीणों ने छात्र हित में किए जा रहे इस प्रकार के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष रामसहाय गुर्जर, शिवपाल गुर्जर, मुकेश कुमार मीणा, इंद्रपाल बिश्नोई, राजाराम मीणा, भरत शर्मा, दिनेश गुर्जर, कमलेश कुमार बैरवा सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version