लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
किशनगढ़ रेनवाल।(नवीन कुमावत) शहर के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय छात्रावास में शुक्रवार को मानवाधिकार विकास संघ संगठन की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
मानवाधिकार विकास संघ संगठन की महिला अध्यक्ष ममता आशीवाल तथा छात्रावास की वार्डन राज छाबड़ा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और छात्राओं ने मिलकर 101 पौधे लगाए। इस दौरान सभी ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी आह्वान किया।
पौधरोपण अभियान में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और छात्रावास परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
