Home latest संसद से लोकतंत्र की सीख लेकर आगे बढ़ीं सीकर की सोनिया जोया

संसद से लोकतंत्र की सीख लेकर आगे बढ़ीं सीकर की सोनिया जोया

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क  

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले की युवा सामाजिक एवं राजनीतिक शक्ति सोनिया जोया ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। सोनिया, जो कि भीम आर्मी–आजाद समाज पार्टी की राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं राजस्थान मुख्य प्रभारी हैं, ने हाल ही में भारतीय संसद और संविधान सदन का दौरा किया।

यह अवसर उन्हें इंडियन स्कूल ऑफ डेमोक्रेसी के प्रतिष्ठित “द गुड पॉलिटिशियन” कोहोर्ट 2025 के अंतर्गत प्राप्त हुआ, जिसमें देशभर के 18 राज्यों से चुनिंदा युवा नेता शामिल हुए।

दौरे के दौरान सोनिया जोया ने पुराने और नए संसद भवन का अवलोकन किया तथा भारतीय संविधान की मूल प्रति के दर्शन कर उसे जीवन का सर्वोच्च प्रेरणा स्रोत बताया। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन करते हुए उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया।

सोनिया जोया ने कहा—

“यह क्षण मेरे लिए केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। संसद और संविधान सदन से मिली ऊर्जा को मैं समाज सेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों के विस्तार में समर्पित करूंगी।”

इस दौरान युवा नेताओं ने संसद की कार्यप्रणाली, भारतीय संविधान की संरचना और लोकतांत्रिक परंपराओं पर गहन चर्चा की। सोनिया ने युवाओं से आह्वान किया कि वे राजनीति को केवल सत्ता का साधन न मानें, बल्कि मूल्यों और सेवा की राह पर आगे बढ़ें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version