लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भरतपुर। हाईवे स्थित आदित्य रिजॉर्ट में आयोजित जिला व्यापार महासंघ के चुनाव में संजीव गुप्ता सातवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी भगवान दास बंसल को 92 मतों से पराजित किया।
निर्वाचन अधिकारी नवरत्न गर्ग एडवोकेट की देखरेख में संपन्न चुनाव में संजीव गुप्ता को 158 मत मिले, जबकि भगवान दास बंसल को 66 मत प्राप्त हुए। दो मत निरस्त घोषित किए गए।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नए अध्यक्ष संजीव गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समर्थकों ने साफा और मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में सहायक निर्वाचन अधिकारी विष्णु दत्त अग्रवाल, अग्रवाल महासभा के महामंत्री मुकेश सिंघल, प्रदीप कुमार, अंबेश गोयल, निर्भय सिंघल, इशांत सिंघल, कपिल बंसल, दिलीप कुमार, विजय सिंघल, विजय मित्तल, नरेंद्र सिंघल और राजेंद्र गोयल सेवर सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।
