Home latest कृष्ण-राधा स्वरूपों ने मंच पर रचा ब्रज की होली का दृश्य

कृष्ण-राधा स्वरूपों ने मंच पर रचा ब्रज की होली का दृश्य

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

गुलाल, फूल और नृत्य से महका गोविंद देवजी मंदिर परिसर

—होलिकोत्सव की रंगारग शुरुआत

जयपुर। आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में होली के पावन अवसर पर फागोत्सव के अन्तर्गत होलिकोत्सव की रंगारंग शुरुआत हुई। मंदिर परिसर में श्रद्धा, संगीत और नृत्य का ऐसा संगम दिखाई दिया जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महंत अंजन कुमार गोस्वामी की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में ठाकुरजी की विशेष झांकी सजाई गई।

जिसमें पंच तत्व के दर्शन का सुंदर रूप प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का आरंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद कलाकारों ने एक के बाद एक मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर माहौल को उल्लास और रंगों से भर दिया। कालबेलिया नृत्यांगना गुलाबो सपेरा ने अपनी पारंपरिक शैली में प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कई कलाकार श्रीकृष्ण और राधा के स्वरूप में मंच पर उतरे और होली के पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर ब्रज की होली का जीवंत दृश्य प्रस्तुत किया। भक्तों ने भी उत्साह के साथ भाग लेते हुए एक-दूसरे को गुलाल लगाया और फूलों की होली खेली। मंदिर परिसर में ढोल, मंजीरे और भजन की स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालु झूमते नजर आए। ऐसा लगा मानो वृंदावन की होली जयपुर में उतर आई हो। समापन सत्र में नृत्य गुरु पं. अविनाश शर्मा और उनके शिष्यों ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। विभिन्न गायकों ने पारंपरिक फाग और होली गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को और भी मधुर बना दिया। भक्ति रस से सराबोर इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

Previous articleरायसिंहनगर में 10वीं छात्र की आत्महत्या, कई सवाल उठे
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version