लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
संघ के वरिष्ठ प्रचारक माणक चंद जी का देहावसान, 3 अगस्त को होगी श्रद्धांजलि सभा
जयपुर। पाथेय कण जागरण पत्रिका के संरक्षक एवं संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्रद्धेय माणक चंद जी का देहावसान 30 जुलाई, बुधवार को हो गया।
उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि सभा 3 अगस्त को रविवार को आयोजित की जाएगी। यह सभा उच्च माध्यमिक बालिका आदर्श विद्यामंदिर, अंबाबाड़ी जयपुर में सांय 4:30 बजे से होगी।
पाथेय कण संस्थान के सचिव महेंद्र सिंहल ने सभी आत्मीयजनों से इस श्रद्धांजलि सभा में पधार कर श्रद्धेय माणक चंद जी को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है।
