Home latest संगोष्ठी आयोजित

संगोष्ठी आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) ।
यहां इंद्रगढ़ रोड़ पर स्थित गौ संवर्धन गौशाला परिसर में जिला कलेक्टर टोंक के निर्देशानुसार वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।जिसमें पशु चिकित्साधिकारी डॉ आशीष गुप्ता, एवं एस पी मोदी ने जल संरक्षण एवं पौध रोपण के बारे में विस्तार से प्रकाश डालते हुए जल संरक्षण करने पर जोर दिया।साथ ही वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत चलाई जा रही सरकारी योजना का लाभ लेने का आह्वान किया।संगोष्ठी में पशु चिकित्सा कंपाउंडर, पशुधन सहायक,के अतिरिक्त गौशाला संरक्षक शंकर लाल ठाड़ा, नमोनारायण गौतम, कैलाश चौधरी, आशाराम चौधरी, रविशंकर शर्मा, रमेश बढ़ाया, गौशाला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी शर्मा, मदन आंकड़, राधाकिशन धाकड़,हनुमान जैन, पार्षद मनोज शर्मा, पार्षद एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष ममता साहू,सचिव लक्ष्मीकांत आंकड़ सहित कई ग्रामीण एवं गौ पालक मौजूद थे ।संगोष्ठी के बाद लोगों ने गायों को हरा चारा एवं गुड़ भी खिलाया ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version