Home latest सत्कार समूह ने इंडियाज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया कीर्तिमान

सत्कार समूह ने इंडियाज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया कीर्तिमान

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

एक ही दिन में 1014 यूनिट रक्तदान कर कीर्तिमान स्थापित

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) सत्कार समूह ने स्वर्गीय बंशीलाल सोडानी की स्मृति में एक ही दिन में अधिकतम स्वैच्छिक रक्तदान का कीर्तिमान स्थापित कर इंडियाज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। यह ऐतिहासिक रक्तदान शिविर 24 मई, 2025 को सुबह 8.00 बजे से शाम 8.00 बजे तक सत्कार सिंथेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड, भीलवाड़ा में आयोजित किया गया था, जिसमें कुल 1014 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। आईडब्ल्यूआर फाउंडेशन, जमशेदपुर, झारखंड द्वारा इसके लिए ग्रुप को प्रमाण पत्र भेंट किया गया। यह उपलब्धि न केवल स्वर्गीय बंशीलाल सोडानी को एक भावभीनी श्रद्धांजलि है, बल्कि यह परोपकार और सामुदायिक सेवा के प्रति सत्कार समूह की अटूट प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

प्रणव कुमार, संस्थापक, आईडब्ल्यूआर फाउंडेशन ने इस उल्लेखनीय प्रयास के लिए सत्कार समूह को बधाई दी। इस रिकॉर्ड को प्रियंका मेहता द्वारा अनुमोदित किया गया है। शादाब द्वारा 31 मई, 2025 को इसका सत्यापन किया गया। सत्कार समूह ने इस महान कार्य में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया है, जिनके सहयोग से यह रिकॉर्ड संभव हो पाया। यह पहल पूरे समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है, जो दर्शाता है कि एक परिवार की स्मृति में भी ऐसे बड़े पैमाने पर सामाजिक योगदान दिए जा सकते हैं। विदित रहे की सत्कार समूह भीलवाड़ा, राजस्थान में स्थित एक प्रतिष्ठित समूह है, जो विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय है और हमेशा सामुदायिक विकास और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version