लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सेमारी (बी.एल. जोशी)। सलुम्बर जिले के डगार गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत आरोग्य मित्र और आरोग्य सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य और कल्याण के क्षेत्र में इन स्वयंसेवकों को सशक्त बनाना था।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को 13 विषयों में विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इसमें घरेलू उपचार, वनौषधियों की जानकारी, आहार और दिनचर्या, ब्लड प्रेशर जांच, मधुमेह (शुगर) टेस्ट, तापमान मापन, प्रथमोपचार, ऋतुचर्या, तंबाकू मुक्त जीवन, पर्यावरण संरक्षण तथा वरिष्ठ नागरिकों, किशोरी बालिकाओं और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान शामिल था।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में आयुर्वेद विभाग से डॉ. जितेंद्र जोशी और हीरालाल सुथार, आयुष मित्र उषा जैन, शिक्षा विभाग से पीईईयो भुपेंद्र चौबीसा, इंदरलाल पांचाल और दलजी पटेल सहित स्टाफ ने सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस प्रशिक्षण के माध्यम से आरोग्य मित्र और आरोग्य सखी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने और ग्रामवासियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करने में सक्षम होंगे।