Home latest सालमपुरा में सड़क सुरक्षा के लिए मीडियन कट बंद

सालमपुरा में सड़क सुरक्षा के लिए मीडियन कट बंद

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

राजसमंद (गौतम शर्मा)। भीलवाड़ा-राजसमंद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 758 पर कांकरोली क्षेत्र के सालमपुरा गांव स्थित मीडियन कट को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से बंद कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त मीडियन कट से वाहन चालक गलत दिशा में आवागमन और असुरक्षित यू-टर्न ले रहे थे, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई थी और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन एवं प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में मीडियन कट को बंद करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान बैरिकेडिंग और क्रैश बैरियर लगाकर कट को पूरी तरह सील कर दिया गया, ताकि भविष्य में वहां से वाहनों का आवागमन न हो सके।

प्रशासन ने बताया कि यह कार्रवाई आमजन की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा संभावित सड़क हादसों की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए की गई है।

कार्यवाही के दौरान डीवाईएसपी नेत्रपाल सिंह, एनएचएआई हाईवे पेट्रोलिंग टीम के पांचूराम कुमावत, टोल मैनेजर राकेश कुमार दायमा सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version