लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ‘सहकार से समृद्धि’ की संकल्पना को साकार करने में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गई है। राज्य में सहकारिता के नेटवर्क को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए आयोजित ‘सहकार सदस्यता अभियान’ ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
अभियान के तहत 7.34 लाख के लक्ष्य के मुकाबले 8.90 लाख से अधिक नए सदस्य बनाए गए — यानी 21.25% ज्यादा। यह अभियान 2 से 15 अक्टूबर तक चला, जिसे उत्साहजनक परिणामों के चलते 22 अक्टूबर तक बढ़ाया गया।
राज्यभर के 8,500 पैक्स स्तरों पर शिविर आयोजित किए गए, जिनमें युवाओं और महिलाओं को विशेष रूप से सहकारिता से जोड़ा गया।
संभागवार उपलब्धियां:
-
जयपुर: लक्ष्य 1.25 लाख, बने 2.03 लाख सदस्य
-
उदयपुर: लक्ष्य 1.01 लाख, बने 1.30 लाख सदस्य
-
अजमेर: लक्ष्य 1.15 लाख, बने 1.22 लाख सदस्य
-
बीकानेर: लक्ष्य 99 हजार, बने 1.19 लाख सदस्य
-
कोटा: लक्ष्य 53 हजार, बने 68 हजार सदस्य
-
भरतपुर: लक्ष्य 74 हजार, बने 95 हजार सदस्य
-
जोधपुर: बने 1.53 लाख सदस्य
अभियान की अन्य प्रमुख उपलब्धियां:
-
1,706 ग्राम पंचायतों में पैक्स गठन के लिए सर्वे पूरा
-
1,342 सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण हेतु भूमि चिन्हीकरण
-
38,850 कृषकों की आधार सीडिंग एवं 27,640 कृषकों की ई-केवाईसी पूर्ण
-
11 लाख से अधिक लोगों को नए सहकारी कानून के प्रावधानों की जानकारी दी गई
यह अभियान राज्य में सहकारिता को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। नई सदस्यता और पैक्स गठन से न केवल किसानों को सीधा लाभ मिलेगा, बल्कि भंडारण क्षमता और वित्तीय सशक्तिकरण में भी वृद्धि होगी।
राज्य सरकार अब इस अभियान के बाद भी निरंतर फॉलो-अप कर कार्यों को आगे बढ़ा रही है, ताकि सहकारिता का लाभ प्रत्येक ग्राम स्तर तक पहुंच सके।
