लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कोटपूतली। एसडीएम कार्यालय परिसर में भामाशाह ओम प्रकाश गोयल के सहयोग से निर्मित जल टंकी एवं ट्यूबवेल का लोकार्पण विधायक हंसराज पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक हंसराज पटेल ने कहा कि यह जनहितकारी पहल क्षेत्रवासियों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति भामाशाहों का योगदान सेवा, सहयोग और जनकल्याण की प्रेरणादायी मिसाल है।
विधायक ने भामाशाह ओम प्रकाश गोयल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया। अंत में भामाशाह ओम प्रकाश गोयल का सम्मान किया गया तथा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।