Home latest ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक गुड़गांव...

ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक गुड़गांव में सम्पन्न

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

समाज सेवा में उत्कृष्ट सफलता व कार्य के लिए माली को पुनः राष्ट्रीय कार्यकारिणी में किया शामिल

भीलवाड़ा। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (रजि.) नई दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन गुड़गांव के सेक्टर 47 में ओलंपिक स्कूल के बैंकट हॉल में राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी ने अपने उदबोधन में कहा कि सभी इकाईया अपने कर्तव्य का सही रूप से पालन करें। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य गोपाल लाल माली ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों ने पुनः वर्तमान अध्यक्ष दिलबाग सैनी पर पर विश्वास जताते हुए उन्हें दोबारा अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई व साथ ही विभिन्न प्रदेशों के सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।
इस बैठक में अगले साल होने वाले विभिन्न प्रदेशों के विधानसभा चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दलों के सामाजिक कार्यकर्ताओं को भागीदारी बढ़ाने के लिये कमेटीयों का गठन करने का प्रस्ताव भी लिया गया। यह कमेटी इच्छुक कार्यकर्ताओं से बॉयोडाटा लेकर चुनाव में अधिकृत प्रत्याशी बनवाने में हरसंभव प्रयास करेगी व प्रमुख दलों से माली समाज के लोगों को अधिक से अधिक टिकिट देने की मांग करेगी।
भीलवाड़ा के माली समाज के अग्रणी नेता व राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली को पुनः राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
भीलवाड़ा जिले के लांबिया कला गांव निवासी उदय लाल माली को स्टेट लेवल दिशा कमेटी में सदस्य बनने व उल्लेखनीय समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सफलता व कार्य को उपलक्ष्य में शॉल ओढाकर सम्मान किया।
इस बैठक में कोर कमेटी के अध्यक्ष इंजीनियर दिनेश सैनी, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, राष्ट्रीय युवा पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सैनी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ताराचंद गहलोत पुष्कर, महासचिव राजकुमार सैनी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आजाद शर्मा, पी.एम. सैनी, पश्चिमी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सेवाराम दगदी, पूर्वी राज. के प्रदेश अध्यक्ष रामसिंह सैनी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गोपाल लाल माली, प्रदेश सह सचिव कैलाशचंद चौहान, अजय सैनी, जावरा म.प्र. के मोहन पटेल, महाराष्ट्र ईकाई के अध्यक्ष अशोक राउत, रामसिंह, और पूरे भारत के हर राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, महिला अध्यक्ष, युवा अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी सदस्य गणों ने भाग लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version