लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)
उनियारा। टोंक रोड स्थित उनियारा में शनिवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की 55वीं शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया। समारोह में उपमहाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख विमल कुमार जैन ने फीता काटकर शाखा का शुभारंभ किया।
इस मौके पर सहायक महाप्रबंधक विकास नारंग, क्षेत्रीय व्यवसाय विकास प्रबंधक डॉ. सत्येंद्र कुमार, शाखा प्रमुख विकास कुमार सिंघल सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी व ग्राहक उपस्थित रहे।
क्षेत्रीय प्रमुख विमल कुमार जैन ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। नई शाखा से स्थानीय नागरिकों को डिजिटल बैंकिंग, कृषि व छोटे व्यवसाय ऋण, और त्वरित वित्तीय सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी।
उन्होंने बताया कि यह शाखा क्षेत्र के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने में भी सहयोग करेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने नई शाखा खुलने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे उनियारा क्षेत्र के लिए विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया।
