लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
— ओबीसी मोर्चा भाजपा राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व विधायक निर्मल कुमावत रहे मुख्य अतिथि
— कुमावत विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह
नवीन कुमावत
किशनगढ़, रेनवाल। सभी विद्यार्थी अपने जीवन में मोबाइल तकनीक का सदुपयोग करें, ना कि दुरुपयोग। वर्तमान समय में मोबाइल का सही उपयोग जरूरी है। इसमें सकारात्मकता को शामिल करें, नकारात्मकता को नहीं। इसकी तकनीकी का अच्छे कार्यों के लिए एवं अध्ययन में सहयोगी साधन के रूप में करें।
ये बात रविवार को कुमावत सेवा सदन में कुमावत समाज सेवा समिति की ओर से आयोजित पांचवें प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ओबीसी मोर्चा भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व विधायक निर्मल कुमावत ने कही।
कुमावत ने कहा कि आधुनिक समय में मोबाइल प्रतिभाओं को खत्म कर रहा है, क्योंकि उनका अधिकांश समय इसे व्यर्थ चलाने में ही बीत रहा है। उन्होंने इससे बचने की सलाह देते हुए परिजनों को भी सावधान किया और मोबाइल का इस्तेमाल कम करके बच्चों के साथ समय व्यतीत करने को कहा।
कुमावत सेवा समिति के लादूराम बासनीवाल और सांवरमल जेठीवाल ने बताया कि समारोह में 10 वीं एवं 12वीं कक्षा में 80% से अधिक अंकों से उत्तीर्ण करीब 110 से अधिक विद्यार्थी प्रतिभाओं का फूलों की माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र देकर एवं स्मृति चिन्ह देकर पूर्व विधायक निर्मल कुमावत एवं अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया। इसमें 10वीं बोर्ड परीक्षा में 91.67 प्रतिशत अंक लाने पर जीविका कुमावत पुत्री नवीन कुमावत को सम्मानित किया गया।
इस दौरान मंच पर करणसर आश्रम के प्रहलाद जी महाराज, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सीताराम बासनीवाल, समाजसेवी मनोज सिरोड़िया, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुमन कुमावत, कथा वाचिका कंचन देवी, कालूराम सिरोड़िया,
सेवानिवृत अध्यापक सांवरमल कुमावत, श्रीनिवास जेठीवाल, बनवारी लाल सिरसवा, रामनारायण अनावड़िया, सोहन लाल कुमावत, राजेंद्र जेठीवाल, अशोक माचीवाल, रामेश्वर मारोठिया, सुशीला देवी, सरिता देवी, जयनारायण प्रजापत, वरिष्ठ संरक्षक समिति भंवरलाल जेठीवाल, नानूराम कुमावत, सरिता देवी मिंडा प्रधानाध्यापिका रहे। वहीं गणमान्य लोगों में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री लक्ष्मीनारायण पिपलोदा,
सुरेन्द्र माचीवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनवारीलाल सिरस्वा, कोषाध्यक्ष श्रीनिवास जेठीवाल, महामंत्री रामेश्वरलाल मारोठिया, सह महामंत्री पन्नालाल खाटूवाल, उपाध्यक्ष लादूराम बासनीवाल, सांस्कृतिक मंत्री रामनारायण अनावडिया, शिक्षाप्रमुख सोहनलाल बेडवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं समाजबंधु उपस्थित रहे l मंच संचालन पी.डी. कुमावत ने किया।