Home latest अत्यधिक बरसात से पक्का मकान ढहा, गनीमत रही नहीं हुई जनहानि

अत्यधिक बरसात से पक्का मकान ढहा, गनीमत रही नहीं हुई जनहानि

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

अजमेर, अरांई। क्षेत्र की झिरोता ग्राम पंचायत के डोहरिया गांव में पिछले दो दिनों से हो रही तेज बरसात से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। अतिवृष्टि से डोहरिया गांव में एक पक्का मकान धराशाई हो गया लेकिन गनीमत रही कि परिवार घर पर नहीं था जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई । जानकारी के अनुसार डोहरिया गांव निवासी भैरू घासल का परिवार जानवरों की देखभाल करने में जुटा हुआ था और इसी दौरान उसका पक्का मकान अचानक ढह गया जिससे मकान में रखा पूरा सामान मलबे में दब गया। सूचना मिलने पर सरपंच सीता देवी सहित पंचायत प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू कर दिए। परिवार ने बताया कि अब उसके पास रहने के लिए मकान भी नहीं बचा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version