Home latest सामुहिक विवाह सम्मेलन को लेकर निकाली कलश यात्रा

सामुहिक विवाह सम्मेलन को लेकर निकाली कलश यात्रा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां 30 अप्रेल को आयोजित होने वाले माली समाज आदर्श विवाह सम्मेलन को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई ।कलश यात्रा रवाना होने से पूर्व सम्मेलन समिति व माली समाज के पंचगणों के द्वारा श्रीजी की बगीची में घोड़ी व झंडे की बोली लगाई जिसमें प्रधान कलश 41000 किशन गोपाल सैनी ,रुद्र कलश मोहनलाल सैनी 23000, इंद्र कलश नानक राम सैनी 15000, धनराज सैनी भूतेश्वर गेट 12500 ,ब्रह्मा कलश धन्नालाल सैनी 13 000, राजू लाल सैनी टेंट वाले सवाई माधोपुर 32000 ,घोड़ी पर झंडा लेकर बैठने वालों की बोली सत्यनारायण सैनी 21551, गोपाल सैनी नाहरा 17501, रामस्वरूप सैनी 15 000 ,मनोज सैनी खतौली गेट 21000 की बोली लगाई।

कलश यात्रा के साथ पुलिस प्रशासन का जाप्ता भी बड़ी मुस्तेदी के साथ जुलूस के साथ चल रहा था।साथ ही सम्मेलन समिति के द्वारा व्यवस्था के रूप में बनाए गए कमांडो पुरुष , महिलाएं जुलूस के साथ चल रहे थे । ।जुलूस के साथ भव्य विशाल कलश यात्रा निकाली गई।भव्य जुलूस खातौली दरवाजा श्री जी की बगीची से रवाना होकर जोशीयो का मोहल्ला, छाबडॉ का मोहल्ला, सिंह द्वार, कटला गेट ,मुख्य बाजार ,न्यू मार्केट होते हुए सरदार सिंह सर्किल बस स्टैंड से सवाई माधोपुर रोड होते हुए माली समाज छात्रावास में पहुंची । जहां कलशों की अगवानी कर जुलूस विसर्जित हो गया।

जुलूस में पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश गढ़वाल, बद्रीलाल भारती ,नरेंद्र सैनी, सम्मेलन समिति अध्यक्ष रामस्वरूप सैनी ,जिला उपाध्यक्ष हरि नारायण सैनी ,तहसील अध्यक्ष प्रभु लाल सैनी,शहर अध्यक्ष तेजपाल सैनी, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी ,भागचंद सैनी ,पप्पू लाल सैनी ठेकेदार ,शिवनारायण सैनी, प्रमोद सैनी ,अमर सैनी, हरगोविंद सैनी ,रामकिशन सैनी, कजोड़मल सैनी ,प्रहलाद सैनी गोपाल सैनी, मोहनलाल सैनी, रामदेव सैनी , ओम प्रकाश सैनी,रामलाल सैनी ,राजू लाल सैनी, कमल सैनी, राकेश सैनी आदि कई समाज के लोग मौजूद थे ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version