Home latest एएसपी ने प्रभु श्रीनाथजी मंदिर में तैनात गार्ड्स को दिया प्रशिक्षण

एएसपी ने प्रभु श्रीनाथजी मंदिर में तैनात गार्ड्स को दिया प्रशिक्षण

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गौतम शर्मा

राजसमंद। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पारीक द्वारा आज श्रीनाथजी मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा गार्डों को वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर सेंसिटाइज किया गया। इस अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई एवं गार्डों को किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं समन्वित प्रतिक्रिया देने हेतु प्रशिक्षित किया गया। श्रीनाथजी मंदिर की महत्ता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान अपर जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) रक्षा पारीक, स्थानीय थानाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

शासन प्रशासन द्वारा धार्मिक स्थलों की प्रभावी रूप से सुरक्षा हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version