- Advertisement -
सांभर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
लोक टुडे के लिए डब्लू गोस्वामी की रिपोर्ट
सांभरलेक। सांभर थाना पुलिस ने चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए चोरी किया हुआ सामान भी बरामद किया है।
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर सूने मकानों में चोरी करने की कई वारदातों का पर्दाफाश किया। गिरफ्तार चोरों के कब्जे से पुलिस ने दो गैस सिलेंडर, एक एलईडी टीवी और पांच चांदी की अंगूठियां बरामद की हैं।
थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में हुई एक अज्ञात चोरी की वारदात का भी खुलासा हो गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से और पूछताछ कर रही है ताकि अन्य वारदातों का भी पता लगाया जा सके।
- Advertisement -





















































