Home accident रूपाहेली में बाइक-जीप भिड़ंत, पति की मौत; पत्नी गंभीर घायल

रूपाहेली में बाइक-जीप भिड़ंत, पति की मौत; पत्नी गंभीर घायल

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

स्थानीय संवाददाता-ओमप्रकाश चौधरी।

पीसांगन/अजमेर। पीसांगन थाना क्षेत्र के रूपाहेली गांव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक और जीप की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जवाहरलाल नेहरू अस्पताल, अजमेर रेफर किया गया है।

आपातकालीन वाहन 108 के पायलट जुबैर देशवाली के अनुसार, ब्यावर जिले के रास थाना क्षेत्र के मानपुरा बख्तावरपुरा निवासी 52 वर्षीय पुखराज गुर्जर अपनी पत्नी 50 वर्षीय गीता देवी गुर्जर के साथ बाइक से गोविंदगढ़ से पुष्कर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक जीप से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि पुखराज गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना में बाइक और जीप दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद जीप चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रशासन को सूचना दी। गंभीर घायल महिला को उपचार के लिए पुष्कर अस्पताल भिजवाया गया, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीसांगन मोर्चरी में रखवाया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version