Home accident कृषि कुएं में गिरने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

कृषि कुएं में गिरने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सिरोही। जनापुर गांव में कृषि कुएं में गिरने से 46 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान देवाराम पुत्र हीराराम मीणा निवासी जनापुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार देवाराम सुबह खेत पर कृषि कार्य के लिए गए थे, लेकिन देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान कृषि कुएं के पास उनकी चप्पल मिलने से परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद तुरंत पिंडवाड़ा पुलिस को सूचना दी गई।

कुएं में गिरने की पुष्टि होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर सिरोही से सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला।

इसके बाद 108 एम्बुलेंस की सहायता से शव को पिंडवाड़ा मोर्चरी भिजवाया गया। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version