Home accident रेलवे पटरी पर घायल मिली महिला, देवर पर गंभीर आरोप

रेलवे पटरी पर घायल मिली महिला, देवर पर गंभीर आरोप

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

श्रीगंगानगर (मनजीत सिंह) – जिले के देवनगर क्षेत्र के पास रेलवे पटरी पर एक 20 वर्षीय महिला घायल अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की पहचान कुसुम (निवासी सूरतगढ़) के रूप में हुई है।

घटना के बाद महिला को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

महिला ने लगाए गंभीर आरोप

होश में आने पर कुसुम ने पुलिस को दिए बयान में अपने देवर पर चलती ट्रेन से फेंकने का आरोप लगाया है।
महिला के अनुसार, वह श्रीगंगानगर से अंबाला जाने के लिए ट्रेन में सवार हुई थी, इसी दौरान यह घटना हुई।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद क्षेत्र में चिंता और चर्चा का माहौल है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version