Home latest अमरावती में होगी 500 किन्नरों की हिन्दू धर्म में...

अमरावती में होगी 500 किन्नरों की हिन्दू धर्म में वापसी

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

अमरावती, महाराष्ट्र। अमरावती के माँ अंबा की पवित्र धरती पर हिंदू किन्नर सम्मेलन एवं संत सम्मेलन अमरावती में 25 से 28 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जगतगुरु मां मातंगी उर्फ गुड्डी बाई ने बताया कि कार्यक्रम में पूज्य संत जगतगुरु काजल ठाकुर के पावन सानिध्य में संत पूज्य संत जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी हिमांगी सखी , स्वामी अजय दास संस्थापक किन्नर अखाड़ा, और जगद्गुरु किन्नर संजना मां के मार्गदर्शन में जगतगुरु गुड्डी मां के द्वारा 500 केंद्र के घर वापसी होगी।

मातंगी उर्फ गुड्डू गुड्डी बाई ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा, अफजल ठाकुर भोपाल, सुरेशानंद गिरी जी महाराज, महामंडलेश्वर मां आम्रपाली भगवा पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र अमरावती ,जगतगुरु संजना सखी भोपाल ,जगद्गुरु किन्नर आश्रम राजस्थान तनिष्का जी ,महामंडलेश्वर मंगला मां मूर्तिजापुर, महामंडलेश्वर सोनिया माँ धामनगांव रेलवे, महामंडलेश्वर रागिनी मां नागपुर बी शामिल होंगे इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य करीब 500 किन्नरों की फिर से हिंदू धर्म में घर वापसी कराईं जा रही है। जगद्गुरु मां मातंगी उर्फ गुड्डू भाई भगवा पार्टी महाराष्ट्र अमरावती की प्रदेश अध्यक्ष भी है और महामंडलेश्वर मां अमरपाली के पास भगवा पार्टी महाराष्ट्र अमरावती के प्रदेश संगठन महामंत्री का दायित्व है और आप दोनों के प्रयासों से ही यह मुस्लिम धर्म और अन्य धर्म में प्रवेश कर चुकी कीनन की वापस से हिंदू धर्म में वापसी होगी।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version