लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर (रूपनारायण सांवरिया) – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव दिनेश कुमार ने कहा कि विभाग की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि सरकारी योजनाओं का लाभ तय समयावधि में अंतिम छोर तक बैठे पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।
उन्होंने पदभार संभालने के बाद मंगलवार को सचिवालय में विभागीय अधिकारियों की पहली बैठक लेते हुए विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।
- सभी कल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करने के निर्देश
- पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं की सुनिश्चित पहुंच पर जोर
- विभागीय कार्यों में जवाबदेही और मॉनिटरिंग बढ़ाने की आवश्यकता
बैठक में निदेशक आशीष मोदी ने विभाग की योजनाओं, बजट प्रावधानों और केंद्र सरकार से प्राप्त आवंटन व उपयोगिता प्रमाण पत्रों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
साथ ही 2024-25 से 2026-27 तक की बजट घोषणाओं और मुख्यमंत्री के निर्देशों की भी समीक्षा की गई।
बैठक में वित्तीय सलाहकार अंजू सिंह सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि पारदर्शिता, समयबद्धता और प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से ही सामाजिक न्याय से जुड़ी योजनाओं का वास्तविक लाभ आमजन तक पहुंचाया जा सकता है।
