Home accident राजनौता बस स्टैंड के पास दो बाइक भिड़ीं, 4 घायल, महिला जयपुर...

राजनौता बस स्टैंड के पास दो बाइक भिड़ीं, 4 घायल, महिला जयपुर रेफर

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

कोटपूतली। निकटवर्ती ग्राम राजनौता बस स्टैंड के पास बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के नर्सिंग अधिकारी श्रीराम सराधना ने बताया कि हादसे में राजनौता निवासी पूरण मौर्य की पत्नी अर्चना (35) और पुत्र राहुल (6) घायल हो गए। वहीं पावटा के मंढा निवासी इन्द्राज (22) पुत्र कन्हैयालाल तथा उत्तर प्रदेश के रामपुर बलिया निवासी दुल्हे (20) पुत्र छोटे हसन भी घायल हुए हैं।

घायलों में अर्चना की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version