लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दिया कुमारी ने वार्ड नंबर 141 के बूथ नंबर 10 पर पहुंचकर मतदान किया।
मतदान के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रही हैं। वह मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रही हैं और मतदान प्रक्रिया की स्थिति की जानकारी ले रही हैं।
दिया कुमारी ने मतदान केंद्रों पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। उन्होंने मतदान प्रक्रिया को लेकर मौके की स्थिति का भी जायजा लिया।
नगर निकाय चुनाव को लेकर जयपुर सहित प्रदेश के छह बड़े नगर निगमों में मतदान हो रहा है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस एवं प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।