लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। नगर निगम चुनाव 2026 के मतदान के दौरान जयपुर लोकसभा सांसद मंजू शर्मा ने शुक्रवार सुबह अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सांसद मंजू शर्मा अपने पुत्र रेशी शर्मा और पुत्रवधु स्वाति शर्मा के साथ ऑर्किड्स सेंट्रल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, महावीर नगर स्थित मतदान केंद्र पहुंचीं और मतदान किया।
मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद सांसद मंजू शर्मा ने अपनी मतदान पर्ची ली। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से मतदान को लेकर जानकारी ली और पूछा कि उन्होंने अपना वोट डाला है या नहीं।
शहर के अलग-अलग बूथों पर पहुंचकर लिया मतदान का जायजा
मतदान करने के बाद सांसद मंजू शर्मा ने जयपुर शहर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग बूथों का दौरा किया। उन्होंने बूथों पर पहुंचकर मतदान की स्थिति और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
सांसद ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए पूरी सक्रियता के साथ काम करने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लोगों को घरों से बाहर निकालकर मतदान केंद्र तक पहुंचाने में जुटे रहें, ताकि अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।
मंजू शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता का वोट महत्वपूर्ण है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने और अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने पर फोकस करना चाहिए।