- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। (रितु मेहरा) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मुख्य आतिथ्य में आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा: पूर्व एवं वर्तमान सदस्य समागम’ के उद्घाटन सत्र में शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा ‘अमृत महोत्सव’ लोकतंत्र में हमारी अटूट आस्था, जन-जन की आकांक्षाओं और प्रदेश की गौरवशाली लोकतांत्रिक यात्रा का ऐतिहासिक उत्सव है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ करने और जनप्रतिनिधियों के योगदान को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर है।
कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित बड़ी संख्या में विधानसभा के पूर्व एवं वर्तमान सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -
















































