Home latest राजस्थान के डीजीपी यू आर साहू ने किया कुंवारिया थाने का औचक...

राजस्थान के डीजीपी यू आर साहू ने किया कुंवारिया थाने का औचक निरीक्षण

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

एसपी सहित पुलिस अधिकारीयो ने की अगुवानी

राजसमन्द। (गौतमशर्मा) राजस्थान के डीजीपी उत्कल राजन साहू ने शुक्रवार को भीलवाड़ा से उदयपुर जाते समय कुंवारिया थाने का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, डिप्टी विवेक सिंह राव द्वारा अगवानी की गई राजस्थान के डीजीपी उत्कल राजन साहू के भीलवाड़ा से उदयपुर मार्ग से गुजरते समय थाना परिसर पर पहुंचे जहां पर पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया बाद में उन्होंने थाना परिसर पर थाने की सफाई व्यवस्था, महिला बैरक, पुरुष बैरक, भोजन शाला, माल खाना, क्राइम रिकॉर्ड एवं सीसीटीएनएस का आदि का निरीक्षण किया गया थाने की सफाई व्यवस्था चाक चौबंद होने से डीजीपी साहू ने पुलिस अधिकारीयो की सराहना की वे कुंवारिया थानां परिसर पर 25मिंट तक रुके ओर राजमार्ग से उदयपुर की ओर प्रस्थान कर गए इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक विवेक सिंह राव, थानाधिकारी उदयलाल, एएसआई गिरधारी सिंह, रामचन्द्र चोधरी, कमलेन्द्र सिंह, शंकरसिंह, जसवंत सिंह, हेडकांस्टेबल किशन सिंह, सुरेश कुमार वर्मा, रमेश चन्द्र आदि पुलिस कर्मचारी मौजूद थे।

Previous articleवन विभाग की त्वरित कार्रवाई से बची डेजर्ट फॉक्स की जान
Next articleडूंगर महाविद्यालय में आयोजित हुआ रोजगार मेला
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version