लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) | लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
श्री राजपूत समाज जागृति सेवा संस्थान की आवश्यक बैठक रविवार को श्री चामुंडा माता मंदिर परिसर, उनियारा में संस्थान अध्यक्ष शिवराज सिंह नरूका की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समाज हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
1 मई 2026 को होगा पंचम सामूहिक विवाह सम्मेलन
बैठक में प्रमुख निर्णय लेते हुए यह तय किया गया कि पीपल पूर्णिमा (1 मई 2026) के अवसर पर पंचम सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों के लिए अलग-अलग उपसमितियों के गठन पर भी चर्चा की गई।
छात्रावास निर्माण और प्रतिभा सम्मान समारोह
बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि 31 दिसंबर 2025 से पूर्व राजपूत सभा भवन छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाएगा। इसके बाद जनवरी 2026 में छात्रावास उद्घाटन और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
आय–व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत
संस्थान के 2020 से 2025 तक के आय-व्यय का विस्तृत विवरण बैठक में प्रस्तुत किया गया। सदस्यों ने वित्तीय पारदर्शिता की सराहना की और आगामी आयोजनों में समाज की सहभागिता बढ़ाने पर बल दिया।
बैठक में शामिल रहे सदस्य
बैठक में मानसिंह हाडा मंडालिया, भंवर सिंह, भूपेंद्र सिंह, छोटे नंद सिंह उनियारी, नारायण सिंह, लोकेंद्र सिंह देवरी, बजरंग सिंह नयागांव, राजेंद्र सिंह ककोड, बहादुर सिंह, गजेंद्र सिंह, रूपेंद्र सिंह, हिम्मत सिंह, देवेंद्र सिंह हाडा और भीम सिंह गौड़ सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।
