लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्ट: मनजीत सिंह
श्रीगंगानगर। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूरतगढ़ क्षेत्र में डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई है।
पुलिस टीम ने एक कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसमें से 648 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हरिशंकर के निर्देशन में की गई। मामले में पुलिस ने बाड़मेर निवासी दो तस्करों—प्रकाश कुमार और रुपाराम—को गिरफ्तार किया है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा उनसे पूछताछ जारी है ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह शराब पंजाब से गुजरात तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है।
