Home accident भीषण सड़क हादसा: ट्रक और कार की टक्कर, एक बालक की मौत,...

भीषण सड़क हादसा: ट्रक और कार की टक्कर, एक बालक की मौत, 10 से अधिक घायल

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सरमथुरा उपखंड क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां ट्रक और अर्टिगा कार की आमने-सामने टक्कर में एक बालक की मौत हो गई, जबकि 10 से 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा धौलपुर जिले के बथुआ खो बॉर्डर के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सरमथुरा थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार, सभी घायल फिरोजाबाद के निवासी हैं और केलादेवी मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को वजह माना जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version