Home rajasthan प्रयागराज में संगम तट पर भगदड़ में 15 लोगों की मौत

प्रयागराज में संगम तट पर भगदड़ में 15 लोगों की मौत

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

प्रयागराज। प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार रात्रि 1:30 के लगभग भगदड़ मचने से करीब दो दर्शन श्रद्धालुओं की मौत के समाचार है ,14 लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंच चुके है। हालांकि प्रशासन ने अभी तक मौत लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। स्थानीय रिपोर्टर के अनुसार प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए लगभग 4:50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु प्रयागराज में पहुंच चुके है। योगी सरकार ने अब सभी 1३ अखाड़ों के  शाही स्नान पर रोक लगा दी है, वहीं बाहरी लोगों की एंट्री भी पूरी तरह से बंद कर दी गई है। सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

पीएम मोदी ने सीएम योगी से ली जानकारी

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से घटना के बारे में जानकारी ली है और सभी श्रद्धालुओं से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है हादसे को दुखद बताते हुए उन्होंने शोक संतृप्त परिवारों के साथ संवेदन व्यक्त की है।

संगम तट के नोज पर अफवाह के चलते मची भगदड़

प्रशासन के अनुसार प्रयागराज के संगम तट के नोज पर अफवाह के चलते भगदड़ मच गई जिससे कुछ महिलाएं नीचे गिर गई  लोग महिलाओं को कुचलते हुए निकल गए।

एनएसजी कमांडो ने संभाला मोर्चा श्रद्धालुओं ने बताया कि जब भगदड़ मची तो एनएसजी कमांडो ने मोर्चा संभाला, वरना हादसा बढ़ हो सकता था ।  कमांडो मौके पर मौजूद थे जिन्होंने लोगों को नियंत्रित किया। अफवाह के चलते ही लोग नीचे गिरे लोगों को कुचलते हुए निकल गए जिस दम घुटने से लोगों की मृत्यु हो गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version