Home latest भूमि एवं संपत्ति निस्तारण समिति की बैठक में लिए निर्णय

भूमि एवं संपत्ति निस्तारण समिति की बैठक में लिए निर्णय

0

विभिन्न समाजों/संस्थाओं को किया गया भूमि आवंटन

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर,।(आर एन सांवरिया) जयपुर विकास आयुक्त आनंदी की अध्यक्षता मेें भूमि एवं संपत्ति निस्तारण समिति की 206वीं बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विचार-विमर्श कर विभिन्न विभागों एवं विभिन्न समाजों/संस्थाओं को भूमि का आवंटन किया गया।

बैठक में जोन-8 में 33/11 केवी सब स्टेशन हेतु निजी खातेदारी की आवासीय योजना गणेश नगर के सुविधा क्षेत्रफल 1015 वर्गमीटर में भूमि का आवंटन करने का निर्णय लिया गया।

अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राहाम्ण महासभा, जयपुर को बालिका छात्रावास हेतु जेडीए की योजना रामचन्द्रपुरा में भूखण्ड संख्या-29 क्षेत्रफल 3437.06 वर्गमीटर भूमि आवंटन करने का प्रस्ताव अनुमोदन करते हुए प्रकरण राज्य सरकार की स्वीकृति हेतु भिजवाये जाने का निर्णय लिया गया।

जोन-09 में मारवाड़ी इन्टरनेशरल फेडरेशन को फैसिलिटेशन सेन्टर की स्थापना हेतु 4000 वर्गमीटर भूमि आवंटन करने का प्रस्ताव अनुमोदन करते हुए प्रकरण राज्य सरकार की स्वीकृति हेतु भिजवाये जाने का निर्णय लिया गया।

जोन-9 में लघु उद्योग भारतीय संस्था को कृषि कौशल विकास केन्द्र की स्थापना हेतु जेडीए की योजना रामचन्द्रपुरा में संस्थानिक भूखण्ड संख्या-12 व 14 क्षेत्रफल 7369.44 वर्गमीटर भूमि का आवंटन करने का प्रस्ताव अनुमोदन करते हुए प्रकरण राज्य सरकार की स्वीकृति हेतु भिजवाये जाने का निर्णय लिया गया।

जोन-12 में अधिशाषी अभियन्ता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, परियोजना खण्ड-द्वितीय (उत्तर) जयपुर को ई.एस.आर. हेतु निजी खातेदारी की योजना मंगलम बालाजी सिटी में आरक्षित सुविधा क्षेत्रफल 4162.06 भूमि में से 900 वर्गमीटर भूमि आवंटन करने का प्रस्ताव अनुमोदन करते हुए प्रकरण राज्य सरकार की स्वीकृति हेतु भिजवाये जाने का निर्णय लिया गया।

Previous articleनगर पालिका की बैठक हुई आयोजित
Next articleप्रयागराज में संगम तट पर भगदड़ में 15 लोगों की मौत
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version