लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
अजमेर। विकसित भारत–विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 सितंबर 2025 को बांसवाड़ा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उदयपुर–चंडीगढ़ द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का शुभारंभ करेंगे।
शुभारंभ कार्यक्रम के साथ ही उदयपुर, मावली जंक्शन और भीलवाड़ा स्टेशनों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वागत समारोह होंगे।
नियमित संचालन
-
नई रेल सेवा का नियमित संचालन 27 सितंबर 2025 से शुरू होगा।
-
गाड़ी संख्या 20989 उदयपुर सिटी–चंडीगढ़ द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस हर बुधवार व शनिवार को 16:05 बजे उदयपुर से रवाना होकर अगले दिन 09:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
-
गाड़ी संख्या 20990 चंडीगढ़–उदयपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 28 सितंबर से हर गुरुवार व रविवार को 11:20 बजे चंडीगढ़ से रवाना होकर अगले दिन 05:25 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
रूट और ठहराव
यह ट्रेन राणाप्रतापनगर, मावली, कपासन, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला कैंट स्टेशनों पर ठहरेगी।
कोच संरचना
इस गाड़ी में कुल 22 डिब्बे होंगे, जिनमें –
-
02 सेकंड एसी
-
06 थर्ड एसी
-
02 थर्ड एसी इकोनॉमी
-
06 स्लीपर
-
04 जनरल
-
01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बा शामिल होगा।
पर्यटन को बढ़ावा
इस नई रेल सेवा से उदयपुर और चंडीगढ़ जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा। इससे पर्यटन उद्योग और यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
