Home latest तूंगा पंचायत समिति वार्ड 8 से राम प्रसाद मेहरा की भाजपा टिकट...

तूंगा पंचायत समिति वार्ड 8 से राम प्रसाद मेहरा की भाजपा टिकट पर दावेदारी

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। तूंगा पंचायत समिति के वार्ड संख्या 8 से राम प्रसाद मेहरा ने भारतीय जनता पार्टी से टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित इस वार्ड में मेहरा लंबे समय से भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता के तौर पर टिकट की मांग कर रहे हैं।

राम प्रसाद मेहरा इससे पहले भी पंचायत समिति सदस्य का चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ चुके हैं। वर्ष 2021 के पंचायत समिति चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरकर 984 वोट हासिल किए थे। यही चुनावी अनुभव इस बार उनकी दावेदारी का प्रमुख आधार माना जा रहा है।

मेहरा का कहना है कि वे क्षेत्र के स्थानीय निवासी हैं और लंबे समय से संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उनके अनुसार, जब क्षेत्र से भाजपा के टिकट के लिए दावेदारी करने वाले लोग आगे नहीं आ रहे थे, तब उन्होंने पार्टी के लिए स्थानीय स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने का काम किया।

विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान भी भाजपा के पक्ष में सक्रिय भूमिका निभाने का दावा करते हुए मेहरा ने कहा कि उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क और बैठकों का आयोजन किया। विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे चंद्रमोहन मीणा के समर्थन में गांव में कई सभाएं और बैठकें आयोजित कराने का भी उन्होंने उल्लेख किया।

मेहरा के मुताबिक अनुसूचित जाति समाज के लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए उन्होंने लगातार काम किया है। उनका कहना है कि पार्टी के साथ उनका जुड़ाव नया नहीं है और इससे पहले भी वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैयालाल मीणा के साथ काम करने का अनुभव उन्हें मिला है।

पुराने अनुभव और संगठन से जुड़ाव पर भरोसा

राम प्रसाद मेहरा का कहना है कि टिकट चयन के दौरान पार्टी यदि कार्यकर्ता के पुराने अनुभव, क्षेत्र में सक्रियता और संगठन के प्रति किए गए कार्यों को आधार बनाएगी तो उनकी दावेदारी पर भी गंभीरता से विचार होगा। वे लंबे समय से भाजपा के साथ जुड़े होने और क्षेत्र में पार्टी के लिए किए गए कार्यों को अपनी दावेदारी का आधार बता रहे हैं।

अब नजर भाजपा के टिकट चयन पर है। वार्ड के आरक्षण और पार्टी की चुनावी रणनीति के बीच स्थानीय दावेदारों के नामों पर मंथन के बाद अंतिम फैसला भाजपा संगठन को करना है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version