लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
किसानों को राहत देने के लिए कृषि विभाग ने जारी किए संपर्क नंबर
बालोतरा ।
जिला प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत के निर्देश पर रविवार को आयोजित अतिवृष्टि समीक्षा बैठक में कृषि अधिकारियों को फसल बीमा योजना से जुड़े हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश दिए गए। इसका उद्देश्य काश्तकारों को समय पर राहत और जानकारी उपलब्ध कराना है।
कृषि विभाग द्वारा भारतीय कृषि बीमा कंपनी के प्रतिनिधि भरतेश कुमार का संपर्क नंबर 7983922602 सार्वजनिक किया गया है। साथ ही कृषि अधिकारी ओमप्रकाश तरड़ ने बताया कि फसल बीमा क्लेम या पॉलिसी से संबंधित जानकारी के लिए किसान टोल फ्री नंबर 14447 तथा व्हाट्सऐप नंबर 7065514447 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त पंचायत समिति स्थित कृषि कार्यालय में भी संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त की जा सकती है।
कृषि अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी पॉलिसी से संबंधित जानकारी समय पर प्राप्त करें और किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करें ताकि उन्हें अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई में मदद मिल सके।
















































